कुंवर गांव । थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भगवतीपुर मजरा घेर में एक युवक ने जंगल में एक आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे की है जहां गोरा पुत्र धनपाल उम्र 22 वर्ष ने जंगल में जाकर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जहां मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बताया की गोरा शाम को लगभग 6:00 बजे चारा लेने के लिए घर से निकला था।जिसके बाद वह घर नहीं लौटा जिसके बाद उसका शव एक बाग में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला ।मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जहां सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइन ऐसओ सुधाकर पांडे व नवादा चौकी प्रभारी सत्येंद्र बहादुर ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। और उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है खबर लिखे जाने तक परिवार वालों ने थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में नवादा चौकी प्रभारी सत्येंद्र बहादुर का कहना की एक युवक ने पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है परिवार वालों की तरफ अभी कोई तहरीर नहीं मिली है । जांच चल रही है

You missed