बदायूं। सहसवान में आज दिन शुक्रवार को जिला दुकान वाणिज्य प्रतिष्ठान कर्मचारी यूनियन शाखा सहसवान बदायूं की आम सभा नगर पालिका प्रांगण में आयोजित हुई जिसमें यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री मोहम्मद असरार अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सनी शर्मा ने की सभा को संबोधित करते हुए श्री असरार अहमद ने कहा की साप्ताहिक बंदी कर्मचारियों का कानूनी अधिकार है।

जिससे उसे वंचित नहीं किया जा सकता और यदि साप्ताहिक बंदी के दिन कोई व्यापारी अथवा मालिक मजदूरों को कार्य पर आने के लिए दबाव बनाना बनाता है तो यूनियन इसका विरोध करेगी इसके अलावा उन्होंने मांग की दुकान कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जाए व्यापारी दुकानों पर उपस्थिति रजिस्टर रखें जिसमें कर्मचारियों को उनका कानूनी अधिकार मिल सके इसके लिए शीघ्र ही यूनियन एक मांग पत्र उप जिलाधिकारी सहसवान को प्रस्तुत करेगी आम सभा में महामंत्री निसार फारुकी रफीक फारुकी तारिकअंसारी तथा यूनियन के सभी लोग उपस्थित रहे।

रिपोटर – सैयद तुफैल अहमद

Простой рецепт мор-маренгсрулле с маскарпоне, вкус как из ресторана: Выгодные дни для посадки