गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में जगह-जगह पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान किया जा रहा है। चेकिंग अभियान में मोटरसाइकिल और गाड़ी सवार लोगों को रोक कर चेकिंग की जा रही है।तस्वीरें गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में नव वर्ष पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चेकिंग कर रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोक कर तलाशी ली है। वाहनों के अंदर कोई संदिग्ध चीज नहीं जा रही हो जिसको लेकर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ियों को रोककर डिक्की की भी तलाशी ली है। नव वर्ष पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। वही रात्रि में 10:00 बजे से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिससे नव वर्ष पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ 11:00 बजे से लागू होने वाले रात्रिलॉक डाउन का भी पालन कराया जा सके।

रिपोटर – सीमा गुप्ता

Простой рецепт мор-маренгсрулле с маскарпоне, вкус как из ресторана: Выгодные дни для посадки