बदायूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने की जिसमे मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा सम्मिलित हुई एवम प्रशिक्षक यशपाल सिंह, माजेंन मियां, धर्मेंद्र ने कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने हेतु प्रशिक्षण दिया एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथितियों का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शाल भेंटकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वप्निल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी जी ने प्रतिज्ञा पत्र में कहा, किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

नौजवान युवा बेरोजगारी के कगार पर है, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ने हर वर्ग और समाज की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में हर वर्ग को उसका उचित हक दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा सपा, बसपा और भाजपा ने पिछले कई सालों से प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा, बिजली का बिल हाफ किया जाएगा।

और आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा, लड़कियों को स्कूटी और एंड्रायड फोन दिए जाएंगे,हर महीने तीन सिलेंडर मुफ्त प्रति परिवार दिए जाएंगे, परिवार में एक रुपए से दस लाख तक की बिमारी का इलाज मुफ्त किया जाएगा और महिलाओं को पूरे प्रदेश में फ्री बस यात्रा करायी जाएगी जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शफ़ी अहमद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला मीडिया इंचार्ज अरबाज़ रज़ी ने कहा कि आज प्रशिक्षण सिविल, ट्रेनिंग कैम्प व कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ ट्रेनिंग ली और आज हमारे कार्यकर्ता उपस्थित हमे बता रही हैं कि आने वाले चुनाव की तैयारी कांग्रेस की सबसे ऊपर चल रही हैं, हमे यकीन हैं 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं, इस मौके पर अनुग्रह सिंह, जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, नीलम तोमर, राजवीर यादव, विशेष कुमार कठेरिया, सुरभि, ओमेंद्र शंखदार, सुशीला कोरी, महेश शर्मा, नेहा ठाकुर, फईम अहमद, सद्दाम हुसैन महावीर, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया विभाग मोहम्मद यसव, मोइन खान, आकाश पाठक आदि हजारो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोटर – सौरभ गुप्ता

Простой рецепт мор-маренгсрулле с маскарпоне, вкус как из ресторана: Выгодные дни для посадки