सहसवान l ब्लॉक सहसवान के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की न्याय पंचायत वार समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे मिशन प्रेरणा की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संकुल तिगरा की बैठक प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद पर एआरपी राजन यादव व अब्दुल खालिद के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई जिसमें राजन यादव ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विद्यालयो को शीघ्र प्रेरक बनाने के उद्देश्य से अवगत कराते हुए विद्यालयो से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।आदर्श पाठ योजना के प्रस्तुतिकरण पर अमल करने के साथ ही कक्षा शिक्षण की तकनीकियों पर चर्चा की गई।
संकुल शिक्षक अनीस अहमद,फहीम अहमद,रावेश कुमार,अनुपम चौधरी,नीलम रेंडर,नवीन कुमार ,मीरा वर्मा,सहित संकुल के समस्त प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
इधर संकुल खंदक की बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरसान परमोहम्मदपुर ऊदा की मीटिंग एआरपी ओमप्रकाश व जमील अहमद के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय ऊदा पर आयोजित की गई जुसमे संकुल, व के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – सन्दप्रकाश

Как собака чувствует вашу беременность: Почему нам нужна семейная терапия: с Как микробиом