बदायूँ। गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति की बैठक का आयोजन ब्रह्मदेव मंदिर में किया गया।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए बदायूँ गौरव क्लब द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।उन्होंने बताया कि बदायूँ गौरव महोत्सव के आयोजन को लेकर 29 नवंबर को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमे बदायूँ गौरव महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की जाएगी।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि जनपद का सर्वप्रमुख आयोजन बदायूँ गौरव महोत्सव के आयोजन को लेकर की जा रही बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के पदाधिकरियों की सर्वसम्मति से बदायूँ गौरव महोत्सव के आयोजन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।इस अवसर पर दिनेश शर्मा,गौरव पाठक,रितेश उपाध्याय,प्रशांत आर्य,आकाश पाठक,विभांशु दत्त,हिमांशु गुप्ता,शिवकांत शर्मा,अहमद अमजदी,अचिन मासूम आदि मौजूद रहे।

Как собака чувствует вашу беременность: Почему нам нужна семейная терапия: с Как микробиом