आज नगला मंदिर रोड स्थित बारातघर में हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने जुटकर डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में विशाल शक्ति प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ शैलेश पाठक सहित समस्त उपस्थित ब्राह्मण संघठनों के प्रमुख पदाधिकरियों सहित भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में सम्मलेन में सम्मिलित दो दर्जन ब्राह्मण संघठनो ने ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा का गठन करते हुए ये एलान किया कि ब्राह्मण जन कोई भी निर्णय ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लेंगे।डॉ शैलेश पाठक ने सम्मेलन में आये हुए सभी ब्राह्मण संगठनों के प्रमुख पदाधिकरियों, पत्रकार बंधुओं एवं अधिवक्ता साथियों समेत हजारों की संख्या में आये ब्राह्मणों का आभार जताते हुए एवं स्वागत करते हुए कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एकजुटता की अत्यंत आवश्यकता है जिसके लिए ये ब्राह्मण सम्मेलन किया गया है।उन्होंने कहा कि जनपद बदायूँ में सभी विप्रजन कोई भी निर्णय पूरी एकजुटता के साथ लेंगे एवं ब्राह्मणों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होंने नाम न लेते हुए राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया कि आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों की मुख्य भूमिका होगी।डॉ पाठक ने कहा कि समय समय पर पूरे जनपद में जगह जगह ब्राह्मण सम्मेलन कराकर समाज को एक बैनर तले लाने का प्रयास करेंगे।सम्मेलन को संबोधित करते हुये आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि ब्राह्मणों पर किया जा रहा अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होंने कहा कोई भी राजनीतिक पार्टी जबरदस्ती अपनी पसंद हम पर न थोपे।हम अपने दिल की आवाज सुनेंगे।देवेश मिश्रा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद बदायूँ में ब्राह्मण एकजुट हो गया है इसका स्पष्ट प्रमाण यहां उपस्थित हजारों की ब्राह्मणों की उपस्थिति है।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को सत्ता में शासन में एवं राजनीतिक भागीदारी चाहिए इससे कम बर्दाश्त नही होगा।बनवारी लाल पाठक ने सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि आज बदायूँ का ब्राह्मण सम्मेलन देखकर सीना चौड़ा गया।निश्चित तौर पर आने वाले समय मे हमे नजरअंदाज करने वाले दल को कीमत चुकानी पड़ेगी।बरेली से चलकर आये आचार्य संजीव गौड़ महाराज ने अपना आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की।किशन शर्मा ने सम्मेलन में आये ब्राह्मण जनों को नमन करते हुए कहा कि इस ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन स्वागत योग्य है।इस तरह के सम्मेलन भविष्य में किये जाते रहेंगे।पवन शंखधार ने जोशीले अंदाज में सम्मेलन को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया।अमन मयंक शर्मा ने ब्राह्मण सम्मेलन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसमूह ने एक ऐसा ऐतिहासिक संदेश दिया है जिसका प्रभाव दूर दूर तक जाएगा।उन्होंने कहा कि परशुराम भक्तों का जलजला अब रुकने वाला नही है।
आशुतोष उपाध्याय ने सम्मेलन में आये ब्राह्मण जनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों का इस्तेमाल करना बंद करें।राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने डॉ शैलेश पाठक को कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलन की समाज को आवश्यकता थी।कार्य्रकम को प्रदीप कुमार शर्मा,संजीव तिवारी,गौतम शर्मा,प्रदीप दुबे ने जोशीले वक्तव्य से सम्मेलन को मंत्रमुग्ध किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान,संस्थापक एवं अध्यक्ष ब्राह्मण युवा महासभा,जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव समाज,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण चेतना परिषद,जिलाध्यक्ष ब्राह्मण चेतना परिषद,जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा,जिलाध्यक्ष श्री ब्राह्मण सभा उझानी,जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति समेत दर्जनों संघठनो ने डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के गठन का प्रस्ताव पारित करते हुए यह ऐलान किया कि सभी संघठन एकजुट होकर समाज के उत्पीड़न के खिलाफ़ ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में ब्राह्मण हित की लड़ाई लड़ेंगे।सम्मेलन में मुख्य रूप से एडवोकेट संदीप मिश्रा ,एडवोकेट चेतना शर्मा सौरभ शंखधार अनिल उपाध्याय, राहुल त्रिवेदी,अनुज मिश्रा,अंशु मिश्रा,राहुल शर्मा,अमित शर्मा,धर्मदेव तिवारी,छोटेलाल शर्मा,अनुराग शर्मा,कृपाराम शर्मा,राजीव शर्मा,अनुराग शर्मा,राकेश शर्मा,श्यामसुंदर उपाध्याय,विवेकानंद शर्मा,अवधेश तिवारी,राहुल दुबे,अजीत मिश्रा नरहरि मिश्रा,हरिओम तिवारी,रामदेव तिवारी,सोनू तिवारी,शिवम मिश्रा,पंकज मिश्रा,शिवम पांडेय,राजऋषि मिश्रा,सार्थक द्विवेदी,संतराम शर्मा,शिवाकांत शर्मा,मुनेंद्र शर्मा,अजय शर्मा,रितेश उपाध्याय समेत सभी वरिष्ठ चिक्तिसक बंधुओं,पत्रकार बंधुओं एवं अधिवक्ता बंधुओं सहित हजारों सम्मानित ब्राह्मण जन उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संयुक्त रुप से संचालन संजीव तिवारी एवं कामेश पाठक ने किया।

You missed

Skoraj vsi pri kuhanju pretiravamo s soljo, a okus lahko izboljšamo tudi z zelišči in začimbami. To temo je vredno bolje spoznati. drobni koraki za zamrzovanje sliv in med vlaganjem in soljenjem kimči kot solata Kako lahko podobno zamisel vključimo v vsakdanji jedilnik? Izberite sveže sestavine, dodajte stročnice ali polnovredna žita ter jed začinite z zelišči. Tako nastane preprost, okusen obrok, ki nas nasiti in podpira uravnoteženo prehrano.