मूसाझाग। विकास खंड समरेर में प्रधानों की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मुख्यअतिथि राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन बरेली मंडल उपाध्यक्ष नज़र प्रधान व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ़ धारा शामिल हुए मंडल उपाध्यक्ष नज़र प्रधान की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार धारा ने ग्राम प्रधान कमां चंद्रप्रकाश सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, ग्राम प्रधान झुकसा वीर सिंह यादव फौजी को ब्लॉक महासचिव, ग्राम प्रधान नवलपुर महमूदपुर के के पांडेय को ब्लॉक उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान मझारा आदित्य प्रताप सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान सिमरिया ब्रजेन्द्रपाल सिंह को ब्लॉक कोषाध्यक्ष,
ग्राम प्रधान गणडाह रनवीर सिंह को ब्लॉक सचिव, व
जिला कार्यकारिणी में ग्राम प्रधान मुझियाना फारूक अहमद को जिला उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान सिसइया गोसाई आदर्श द्विवेदी को जिला सचिव नियुक्त किया.. और उनसे अपेक्षा की गई की बह संगठन को मज़बूत करेंगें
मीटिंग के दौरान बरेली मंडल उपाध्यक्ष नज़र प्रधान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समस्त ग्राम प्रधानों को एकजुट करना है। इसके लिए वह तेजी से काम कर रहे हैं। संगठन प्रधानों को अधिकारियों के उत्पीड़न से मुक्त कराने का काम करेगा। इसके अलावा प्रधान शासनादेशों को ध्यान में रखते हुए तथा अपने दायित्व को समझते हुए ईमानदारी से कार्य करें। साथ ही वह ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान कराएं। जिसके लिए वह प्रधान बने हैं। कोविड वैक्सीन लगवाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की प्रधानों की समस्यांओ को लेकर संगठन का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही जिला अधिकारी महोदय व अन्य उच्चधिकारिओं से मिलकर मुख्यमंत्री जी के नाम समस्यांओं से सम्बंधित ज्ञापन देगा..
मीटिंग के दौरान प्रधान ममता तोमर, मोहनलाल, रीता उपाध्याय, धीरेंद्र पाल सिंह, रीता देवी, मीनावती, कमला, रामा देवी, राम खिलाड़ी, छोटेलाल, आसमा, तेज गिरी, भगवान दास, नीरज सोलंकी, चंद्रभान, प्रेमपाल, नक्षत्र पाल, राज बेटी, चमेली, सुनीता आदि प्रधान मौजूद रहे…

Повседневные лайфхаки, вкусные рецепты и советы по огородничеству - всё это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся полезной информацией, которая сделает вашу жизнь проще и приятнее. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из доступных продуктов, как организовать уютный уголок на даче и как вырастить урожай в собственном огороде. Присоединяйтесь к нашему сообществу и делитесь своими собственными секретами! Как уровень IQ связан с желанием детей иметь умных женщин: Тест на Узнайте лайфхаки, которые сделают вашу жизнь проще и удобнее. Приготовьте вкусные блюда с нашими кулинарными рецептами. Получите полезные советы для ухода за огородом и выращивания свежих овощей и фруктов. Все это и многое другое вы найдете на нашем сайте!