संबाददाता:- विवेक गुप्ता उझानी/ कछला
समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे:- 6395247324

उझानी पुलिस ने किया खुलासा पिछले दिनों अबैध संबंधों के चलते की गई थी गांव फकीराबाद में देवेंद्र की हत्या।

उझानी– कोतवाली उझानी क्षेत्र के अंतर्गत गांव फकीराबाद निवासी देवेंद्र की तीन फरवरी को गांव के समीप ही सरसों के खेत में लाश मिली थी। जिसको पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परन्तु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम हुआ कि उसकी मौत गला दबाकर ही की गई थी। घटना के पश्चात जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।वह सभी लोग बेकसूर पाए गए।
पुलिस ने अपने तरीके से सनसनीखेज वारदात देवेंद्र की हत्या का राजफाश करते हुए निष्कर्ष निकाला कि उसकी हत्या अबैध संबंधों के कारण उसके ही हितैषियों द्वारा की गई थी।
आगे वता दें कि मृतक के परिजनों ने शक के आधार पर लेखराज,जागन, गंगा सिंह, निरोत्तम, तथा थान सिंह के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस की टीम लगातार सतकर्ता के साथ अपने काम को अंजाम देने में जुटी रहीं।इसी के बीच सर्विलांस की टीम ने आश्चर्यजनक तथ्य अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया।
जिसमें यह साबुत करते हुए कि घटना वाली रात आरोपितों के मोबाइल की लोकेशन घटना स्थल पर नहीं थी।
पुलिस ने लोकेशन के आधार पर गांव के ही रवि तथा उसके तहेरे भाई राजेंद्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा सख्ती के साथ पूछताछ करने पर उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया । जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके ही परिवार की युवती से देवेंद्र के संबंध थे।कई बार समझाने के वावजूद भी वह नहीं माना तो हम लोगों ने उससे रास्ता साफ करने की ठान ली पहले उसको साजिशन शराब पिलाई गई नशा होने पर फिर उसे मार दिया।
उक्त घटना के पर्दाफाश में एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने जानकारी में बताया गया कि अवैध संबंधों के कारण ही युवक देवेंद्र की साज़िश के तहत हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

You missed