बदायूँ । थाना कादरचौक निवासी शिवकुमार ने गांव धर्मपुर निवासी अपने बहनोई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिवकुमार का कहना है कि गांव धर्मपुरी निवासी सोनपाल के साथ आठ वर्ष पूर्व अपनी बहन की शादी की थी। लेकिन दहेज की मांग पूरा न करने के चलते उन्होंने उसकी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। यह वाद न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह



