सदर विधायक द्वारा विकास खंड सालारपुर में 350 गरीब निर्धनता व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर श्री गुप्ता जी ने कहा कि आज हम सभी यहां एक अत्यंत संवेदनशील और मानवता से जुड़े कार्य के लिए एकत्र हुए हैं। शीत ऋतु के इस कठिन समय में जरूरतमंद, गरीब, वृद्ध एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण करना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का प्रतीक है।
हमारी सरकार और हम सभी जनप्रतिनिधियों का यह कर्तव्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति ठिठुरे नहीं, कोई भी असहाय खुले आसमान के नीचे ठंड से परेशान न हो—इसी उद्देश्य से यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।


मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही हैं और आगे भी पहुंचाई जाती रहेंगी। गरीबों, किसानों, मजदूरों, वृद्धों और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
आज जिन लोगों को कंबल प्राप्त हो रहे हैं, उनसे मेरा आग्रह है कि इसका सही उपयोग करें और यदि आपके आसपास कोई और जरूरतमंद व्यक्ति हो तो उसकी जानकारी प्रशासन को अवश्य दें, ताकि उसकी भी मदद की जा सके।

इसके उपरांत विधायक जी द्वारा ग्राम भटोली और गोविंद नगला में 35 लाख से निर्मित करायी गई सीसी मार्ग का लोकार्पण कर जनता को समर्पित की गई।इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि किसी भी गांव और कस्वे में सीसी रोड की कोई कमी नही रखी जायेगी।जहां जैसी आवश्कता होगी बहा बैसा विकास कार्य किया जाएगा।


इस मौके पर अनेकपाल प्रमुख पति रामचरन पाल मंडल अदक्ष्य,धीरेंद्र सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष श्री सोबरन सिह राजपूत,मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल,रामचरणपाल,अंकित शाक्य,प्यारेलाल,प्रदीप शाक्य,प्रधान सुरेश सिंह,प्रधान राजवीर,धर्मेंद्र कोटेदार,रिंकू सिंह, पातीराम यादव,राकेश सिंह,तेजपाल शाक्य,सत्यवीर पाल,सुरजीत यादव,ठा0 गब्बर सिंह,दीपक कश्यप,धीरपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।