बदायूँ। 2 दिसंबर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी का कार्यालय जा कर स्टेनो को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा ग्राम बादशाहपुर ब्लॉक अंबियापुर तहसील बिल्सी में शिव मंदिर को जाने वाली सड़क में 2 से 3 फिट गहरे गड्ढे हैं। उनमें जल भराव की वजह से मंदिर आने में लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। जल भराव की वजह से मच्छरों का भी प्रकोप है। जल्द इस मार्ग को ठीक कराया जाए।
भाकियू प्रतिनिधि मंडल में ज़िला प्रभारी अजब सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष आसिम उमर, ज़िला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद, बदायूँ नगर अध्यक्ष आरिफ रज़ा, बाबा ब्रजपाल दास त्यागी, धर्मपाल मौजूद रहे।

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия