दिनांक 10/12/2025 को देर रात नशे में धुत भाजपा युवा मोर्चा रजत प्रताप सिंह की गाड़ी खड़े ट्रक ने पीछे से घुस गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर चीता बाइक पर तैनात सिपाही लवलेश यादव के साथ रजत प्रताप ने की थी मारपीट।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रजत प्रताप सिंह पर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने पुलिस के साथ मारपीट करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा किया दर्ज। पुलिस रजत प्रताप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में भाजपा सरकार पर बदायूँ सांसद आदित्य यादव ने भी सोशल मिडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है साथ ही गाडी पर विधायक पास की भी पुलिस जानकारी कर रही है, और साथ ही लाइसेंसी हथियार को भी निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।