बदायूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा का समापन गांधी जयंती पर हुआ।
भाजपाइयों ने गांधी जयंती पर जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सेवा पखवाड़ा के समापन पर भाजपा ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शारदेंदु पाठक, दीपमाला गोयल ने सामूहिकता से किया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर समापन हो रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी ने सामाजिक कार्य और गरीब कल्याण के अनेक कार्य सम्पादित किए है। सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी ने जनपद में जगह जगह 12 रक्तदान शिविर का आयोजन करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस मौके पर मनोज मसीह, अनुज माहेश्वरी, डॉ. आशीष शर्मा, शैलेंद्र मोहन शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, गुलशन प्रताप सिंह, अवनीश शाक्य, पंकज शर्मा, रचित साहू, नितेश वार्ष्णेय, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।