मूसाझाग: थाना मूसाझाग क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सतीश की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह बाइक से अपने घर को वापस लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने

भैरो नगला गांव के पास टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सतीश (25 वर्ष) पुत्र किशनपाल, निवासी गांव नौसाना, थाना बिनावर का रहने वाला था।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना मूसाझाग पुलिस व दातागंज भाजपा विधायक राजीव कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी मानबहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का है। जांच जारी है, जल्द ही वाहन की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सतीश की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची। घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह घर का सहारा था और बेहद जिम्मेदार युवक था।
रिपोर्ट: शिवेंद्र यादव







