सहसवान। बताते चलें कि एक तेज रफ्तार पिकअप जो सब्जी भरकर तेज़ रफ्तार से सहसवान से गुन्नौर की ओर जा रही थी निकट चौकी नंबर 4 के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने एक बाइक सवार को रौंद दिया और बाइक सवार को बाइक के बहुत दूर तक घसीटते ले गया जिसमें बाइक सवार की गंभीर चोट आई भीड़ ने गाड़ी को पकड़ लिया और उसके नीचे से बाइक और बाइक सवार को निकाला और उसे अस्पताल भेज दिया गया घटना की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पिकअप गाड़ी और उसकी ड्राइवर को थाने ले आई। बाइक सवार का नाम भूरे पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम हिन्डोर थाना सहसवान बताया गया है पिकअप गाड़ी दहगवां ग्राम दांदरा की है। घायल बाइक सवार के परिवार वालों को सूचना दे दी गई जोकि अस्पताल पहुंच गए हैं।
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

Оптический обман для людей с орлиным зрением: как найти Быстрый тест на IQ: найдите странную птицу среди