चौधरी नरेश टिकैत किसानों को संबोधित कर रहे हैं। नरेश टिकैत ने कहा आंदोलन जारी रहेगा। बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए हैं। महापंचायत में दिल्ली कूच का फैसला लिया जा सकता हैवहीं कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन भी जीआईसी मैदान पर समर्थकों के साथ पहुंच चुके हैं। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक महापंचायत में पहुंचे। उधर, सहारनपुर मंडल कमिश्नर एवी राजमौलि, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव जीआईसी मैदान में भाकियू महापंचायत में पहुंचे। अफसरों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।महावीर चौक स्थित जीआईसी ग्राउंड में आयोजित भाकियू की महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों ने रूट डायवर्जन की धज्जियां उड़ा दी। शहर के बीच से ट्रैक्टर ट्रॉलियां निकाली जा रही है। शामली रोड की ओर से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉलियां शहर में घुसी हैं। पूरे शहर में भयंकर जाम लगा है। इसके अलावा शामली रोड से लेकर हनुमान चौक, भगतसिंह रोड, शिवचौक, झांसी रानी चौक, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक से होकर ट्रेक्टर-ट्रॉलियां निकाली जा रही हैं। इस दौरान पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। तिरंगे के साथ हर वाहन पर भाकियू और रालोद के झंडे लहरा रहे हैं। किसानों में मोदी-योगी सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।भाकियू की महापंचायत के लिए जीआईसी के मैदान में आज सुबह ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी। मैदान में सुबह ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी महापंचायत में शामिल होंगे। वहीं प्रशासन और भारतीय किसान यूनियन के बीच संभावित टकराव टल गया है। प्रशासन ने किसान पंचायत की इजाजत दे दी है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात सुचारू रहे इसके लिए रूट में फेरबदल किया गया है।एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि महापंचायत के दौरान शहर के महावीर चौक से सर्कुलर रोड होते हुए सुजडू चुंगी तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। मेरठ की ओर से आने वाले सभी वाहन हाईवे से होते हुए वाया भोपा बाईपास से शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं, शामली और  बड़ौत की ओर से आने वाले सभी वाहन भी पीनना-वहलना बाईपास होते हुए हाईवे और वहां से भोपा बाईपास होकर शहर में प्रवेश करेंगे। यहीं से होकर जाएंगे। किसी भी वाहन को वहलना चौक से सुजडू चुंगी होते हुए सर्कुलर रोड से होकर शहर में घुसने की इजाजत नहीं होगी। किसानों के सभी वाहनों के लिए यहीं मार्ग आरक्षित किया गया है। महापंचायत में पहुंचने वाले सभी किसानों व अन्य लोगों के वाहन वहलना चौक से सुजडू चुंगी और वहां से सर्कुलर रोड होते हुए महावीर चौक स्थित महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे और वहीं पर पार्क होंगे।सहारनपुर के नागल क्षेत्र से भी भाकियू कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं  सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर देवबंद कोतवाली क्षेत्र में बॉर्डर पर स्थित घलोली चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी तैनात है। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में शामिल होने के लिए शामली जिले से किसान कूच करने लगे हैं। ट्रैक्टर ट्रालियों से विभिन्न गांवों से किसान मुजफ्फरनगर जा रहे हैं। बाबरी, थानाभवन, जलालाबाद, बिडौली, कैराना और कांधला में जनपद की सीमा पर पुलिस चेकिंग कर रही है।कांधला में भी होगी किसानों की पंचायत-शामली के कांधला में बड़ी नहर की पटरी पर भी किसानों की पंचायत होगी। गुरुवार रात में आसपास के गांवों में एलान कराकर पंचायत की घोषणा की गई थी। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात है। किसान भी पहुंचने शुरू हो गए हैं।उधर, सरधना, जानी, सरूरपुर थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों से किसान ट्रैक्टर से गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने की तैयारी में हैं। गंग नहर पटरी मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन यह निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के जाते हुए वीडियोग्राफी कराई जाए और उन पर नजर रखी जाए। जिन गांवों में किसान एकत्र हो रहे हैं उन पर भी पुलिस व खुफिया विभाग नजर रखे हैं।

By Monika

Влияние дня недели, в котором вы Решите загадку за 7 секунд: поиски Пандо, 45-летняя угадка, Люди с полным зрением Загадка, которая заставит вас подумать: в 10 секунд вы Невероятные способности: люди смогут увидеть
slot thailand