नोएडा: नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर चल रहा धरना भी खत्म हो गया है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का 50 दिनों से पार्क में धरना चल रहा था। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्योराज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धरना खत्म करने के लिए कहा है। पार्क में धरना नहीं दे सकने की पुलिस ने बात कही है। पुलिस के कहने पर ही धरना खत्म किया गया है। बता दें कि दलित प्रेरणा स्थल पर पिछले 50 दिनों से धरना चल रहा था। किसान संगठन नए कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Monika

slot thailand