इस्लामनगर। बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी मुनब्बर खान ने ब्लॉक सभागार में कार्य प्रगति को लेकर सचिव और रोजगार सेवकों की मीटिंग ली। बीडीओ ने मीटिंग में गौशालाओं की बाउंड्री निर्माण के बारे में कहा इसके साथ ही प्राइमरी विद्यालय ,व उच्च प्राथमिक विद्यालय  की बाउंड्री निर्माण और दिव्यांग शौचालय, विधालय के कक्षों में टाईलीकरण को जल्द पूरा करा लें। किसी भी तरह की लावरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों की हाजिरी एन0एम0एम0एस0 के माध्यम से लगाई जाए। महिला मेट का चयन सभी ग्राम पंचायत में एक हफ्ते के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। सभी ग्राम पंचायत में साफ सफाई  पूर्ण रूप से कराई जाए। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद , अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनूप शर्मा  ग्राम पंचायत सचिव, संजीव कुमार, अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार,आस मोहम्मद, ऋषिकांत शर्मा, रावेन्द्र यादव, पंकज यादव, दिग्विजय सिंह तकनीकी सहायक नफीस अहमद, संजय पाठक,राम औतर,व रोजगार सेवक उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट रंजीत कुमार

Тест на психологическую Сможет ли гигант интеллекта найти воробья