Bareilly: DSM Sugar Mill paid cane price till November 15

मीरगंज बरेली ।स्थानीय डी एस एम शुगर मिल ने 15 नवंबर तक का गन्ना मूल्य का भुगतान 11.77 करोड़ रुपए सम्बंधित बेंकों को रिलीज कर दिया ।कम रिकबरी से जूझ रही मिल ने अब तक 3.78 लाख कुन्तल गन्ना पेराई कर ली है प्रबंधन ने किसानों से साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति का आहवान किया है
गौरतलब है कि विगत 8 नवम्बर से शुरू हुए स्थानीय डी एस एम शुगर मिल के पेराई सत्र को मिल प्रबंधन ने चुनौती पूर्ण लियाहै ।मिल के युनिट हेड आशीष शर्मा ने बताया कि मिल ने विगत पन्द्रह नवम्बर तक गन्ना खरीद का भुगतान 11.77 करोड़ रुपया किसानों के सम्बंधित बेंक खातो को रिलीज कर दिया गया शेष 01.93 करोड़ रुपया शीघ्र खातो में भेज दिया जायेगा मिल ने अब तक 03.78 लाख कुन्तल गन्ना पेराई कर ली है रिकबरी 8.49 कम आने पर किसानों से अनुरोध किया गया है कि साफ सुथरा गन्ना सप्लाई करके मिल का सहयोग करे ताकि रिकबरी दर सही आ सके ।

नंदकिशोर शर्मा की रिपोर्ट

By Monika

You missed