जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं आपात परिस्थितियों को नियंत्रण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस लाइन ग्राउण्ड मे कानून और शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आपात परिस्थितियों बलवाइयों, अराजक तत्वों और गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए बदायूँ पुलिस द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल कर शस्त्रों-उपकरणों की क्रियाशीलता को चेक किया गया तथा आकस्मिक परिस्थिति में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिसअधिकारियों व पुलिसकर्मियों से बल्वा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।*
रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में दंगारोधी उपकरणों के साथ मॉक बल्वा ड्रिल/दंगारोधी ड्रिल का आयोजन किया गया।*
जनपद के समस्त पुलिस अधि0/कर्म0गण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने/शांति व्यवस्था बनाने आदि क्रियाकलापों के सम्बन्ध में बल्वा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों को खदेड़ने, घायलों को अस्पताल ले जानें तथा बलवाइयों की गिरफ्तारी करने आदि का अभ्यास किया गया।
➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले के आला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बलवा ड्रिल के अभ्यास के तहत बदायूँ पुलिस और दंगाइयों के बीच पुलिस लाइन में हुई जोरदार भिड़ंत। ➡️इस दौरान बदायूँ पुलिस ने ही दंगाइयों व पुलिस का रोल अदा किया। ➡️महोदय द्वारा सर्वप्रथम बलवा या दंगा होने की स्थिति में भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाए, कैसे प्रदर्शनकारियों के पत्थरों से खुद का बचाव करते हुए उन्हें खदेड़ा जाए, प्रदर्शनकारियों को पुलिस की चेतावनी से लेकर आंसू गैस के गोले दागने, हैंड ग्रेनेड, रबर बुलेट का प्रयोग करने, वाटर कैनन से भीड़ को तितर बितर करने के संबंध में विस्तार से ब्रीफ किया।
➡️ तत्पश्चात बलवा मॉक ड्रिल रिहर्सल परेड में पुलिस जवानों व अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई। जिसमें अभिसूचना इकाई, सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, अग्नि शमन पुलिस, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, अश्रु पार्टी, रिजर्व पार्टी को अपना-अपना कार्य तय कर दिशा निर्देश दिए गए । ➡️ इसके उपरांत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस अधिकारियों ने बात की। उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से समझाने की कोशिश की गई । किंतु लोगों की भीड़ उग्र हो गई एवं पुलिस पर पथराव करने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से तितर बितर होने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों को उग्र होते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। दंगाइयों पर हल्का बल प्रयोग किया।दंगाइयों द्वारा पुलिस पर पत्थर फेंकने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए अश्रु गैस के गोले दागे । हैंड ग्रेनेड का प्रयोग किया और भीड़ को तीतर भीतर किया । ➡️बलवा मॉक ड्रिल जैसे अभ्यास पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने में सहायक होते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बलवा ड्रिल टीम में शामिल समस्त पुलिस कर्मियों के उच्चकोटि का प्रदर्शन करने पर सराहना करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी । बलवा ड्रिल के दौरान क्षेत्राधिकारीगण नगर श्री रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी/कार्यालय श्री सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री के0के0 तिवारी, क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री संजीव कुमार, प्रतिसाऱ निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह व समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधीकारी व कर्मचारीगण तथा रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।