विकास के बढ़ते कदम बदायूं विधानसभा विकास की ओर अग्रसर।
सदर विधायक ने किए करोड़ो की लागत से बने विकास कार्यो का उद्घाटन।


सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बादल,निजामपुर,बदायूं नगर के चौधरी सराय में किया सीसी रोडो का किया लोकार्पण इसके साथ-साथ ग्राम चकोलर में बारात घर, पंचायत भवन, सदभावना भवन, अंत्येष्टि स्थल आदि विकास कार्यों काभी लोकार्पण किया।
सभी स्थामो पर जनता ने किया लोकप्रिय विधायक का जोरदार स्वागत ।
कार्यक्रमों में जनता को संबोधित करते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा की आप लोगों ने मुझे विधायक इसलिए बनाया है कि मैं आपके गांव का विकास कराऊं आपके क्षेत्र का विकास करूं आपके सुख-दुख में साथ रहूं और मेरा पूरा प्रयास है मैं 24 घंटे जनता की सेवा में रहता हूं मुझे खुशी है मेरी विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव में विकास के काम हो रहे हैं चाहे शहर का विकास हो चाहे गांव का विकास हो चाहे छोटी सड़के हो चाहे बड़ी, सड़के हो बारातघर हो या अन्य परियोजनाओं में जहां जिस चीज की जैसी आवश्यकता है मैं लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहता हूं और आपने देखा होगा लगातार मैं किसी न किसी गांव और शहर में सड़कों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम करता रहता हूं यह सब इसलिए संभव है

क्योंकि आपने मुझे विधायक बनाया आपके आशीर्वाद से केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है और यह दोनों सरकार गांव गरीब किसान नौजवान के लिए समर्पित हैं अभी केंद्र सरकार ने श्री राम जी योजना जो पहले मनरेगा के नाम से चलती थी उसमें काफी सुधार किया है जहां पहले 100 दिन रोजगार की गारंटी थी वहीं अब 125 दिन रोजगार की गारंटी है और यह सब 2047 में भारत विकसित बने उसके लिए काम हो रहा है आज उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है नए नए एक्ससप्रेसवे बन रहे है, गांव का विकास हो रहा है
उसी क्रम मे हमारी विधानसभा भी विकास के रास्ते पर दौड़ रही है विधानसभा में विकास की गति ऐसे ही निरंतर चलती रहेगी इसके लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा l

कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह पटेल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष नवरंग पाल,राघव सिंह चौहान,जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर,अनुज सक्सेना,
वीरेश यादव, अनिल सिंह, सियाराम गुरु, राजेश पाल प्रधान, मेवाराम नप्रधान, चंद्रपाल, आकिल, शालिम, फहीम, जमशेद, मुनेन्द्र आदि लोग उपस्थिति रहे l