धारदार हथियार से युवक पर हमला घायल /जिला अस्पताल रेफर
दहगवां। बाजार करके वापस लौट रहे युवक पर एक नाम दर्ज युवक सहित दो अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए दहगवां सीएससी में भर्ती कराया जिसकी हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही घायल युवक के भाई ने एक नामदर्ज और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है
नगर पंचायत दहगवां के वार्ड न 6 निवासी इशयाक पुत्र मोम्मददीन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया की उनका भाई फकरे आलम सहसवान के ज्यारत से बाजार कर बापस लौट रहा था की ब्लाक मोड़ पर पहुंचते ही एक युवक सहित दी अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे फकरे आलम घायल ही गया जिसे पुलिस और परिजनों ने दहगवां सीएचसी मे भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया

