बदायूं।थाना बिनावर क्षेत्र के घटपुरी बाजार ने पशुओं पर होने वाली क्रूरता को ना रोकने के लिए पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पशु चिकित्सक सुमित साहू पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पशु बाजारों में क्रूरता रोकने के किये शासन की ओर से समस्त मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया, मुख्य पशु

चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के सभी पशु चिकित्साकों को आदेश का अक्षरस: पालन करने के लिए निर्देशिति किया गया है परंतु बिनावर पशु चिकित्सक ने शासनादेश की अवहेलना की है। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पशु चिकित्सक के खिलाफ थाना बिनावर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।