बरेली, 24 जुलाई। आज ADG राजकुमार जनपद संभल से चलकर जनपद मुरादाबाद, रामपुर व बरेली में श्रावण मास के दृष्टिगत शिवभक्त कावड़ियों के सुरक्षार्थ किये गए ट्रैफिक रूट diversion का विभिन्न पॉइंट्स पर पहुचकर यातायात को सुगम चलाने हेतु लगे पुलिस बल को चैक किया गया।

तथा संबंधित क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद रामपुर में जीरो पॉइंट पर शिव भक्त कावड़ियों के लिए लगाए गए शिविर में शिव भक्तों को फल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद शलभ माथुर, पुलिस अधीक्षक, रामपुर अशोक कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर, संसार सिंह व अन्य क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।

You missed