भिवाड़ी। भिवाड़ी के फूलबाग थाना पुलिस ने दो वर्ष से फरार गौ तस्करी का आरोपी साकिर को गिरफ्तार किया गया। फूलबाग थानाधिकारी विरेन्द्रपाल ने बताया कि मुखबीर सूचना मिली कि प्रकरण मे वांछित मुल्जिम साकिर पुत्र समसु उर्फ समां जाति मेव उम्र 32 साल निवासी इस्लामाबादी मोहल्ला उटावड थाना उटावड जिला पलवल हरियाणा होडल थाना के पास स्थित चाय के खोखे पर बैठकर ताश खेलता रहता है। सूचना पर सुबेसिंह सउनि० मय जाप्ता को भेजा गया। सुबेसिंह सउनि० मय जाप्ता के मुखबीर के बताए स्थान पर पहुंचा तो आरोपी बैठा हुआ मिला जिसे गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्टर मुकेश

Мафини с ябълки - лесен десерт, който ухае на Как да Как да подготвим разсад преди засаждане, за да не