A student caught copying was taken into custody by the police

बरेली में सीडीएस की परीक्षा में एक मुन्नाभाई नकल करते पकड़ा गया है। छात्र मोबाइल के जरिये नकल कर रहा था। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है,पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यही वो छात्र है जिसने अपना कैरियर बर्बाद कर लिया है। विशाल नाम का ये छात्र बरेली कालेज में एसडीए/सीडीएस की परीक्षा दे रहा था। विशाल मोबाइल के जरिये डिवाइस लगाकर नकल कर रहा था। तभी वहां मौजूद शिक्षक ने उसे नकल करते देख लिया। छात्र के नकल करने की जानकारी बारादरी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बरेली कालेज से छात्र को हिरासत में ले लिया। उसके पास से मोबाइल और डिवाइस बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

गुलरेज खान
बरेली

By Monika

Όλοι βλέπουν Μόνο μια ιδιοφυΐα Ένας προκλητικός Γρήγορο τεστ IQ: μόνο λίγοι θα 2025/10/06: Ένα τεστ έξυπνάδας - Μαντέψτε ποιος πνί Βρείτε 3 διαφορές σε μια εικόνα: Πρέπει να βρείτε ένα μεγάλο λάθος σε μι -
slot thailand