तिरंगा देश की आन, बान व शान : केंद्रीय राज्यमंत्री
ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया : प्रदेश राज्यमंत्री
बदायूँ : 15 अगस्त। देश के स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान व शान है। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ0 अरुण कुमार ने कहा

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जनप्रतिनिधियों ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अन्तर्गत पौधारोपण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) डॉ0 अरुण कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी की सरकार आई तथा वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी की सरकार आई तब से ही प्रदेश व केंद्र प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश-विदेश में देश के नागरिकों का मान बढ़ाया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में कानून का राज स्थापित है। महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में कानून व्यवस्था ठीक नहीं थी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दूर दृष्टि पक्का इरादा व कड़ी मेहनत से वह अपना भविष्य संवारें तथा देश के नवनिर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 05 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा दी है। जिससे गरीबों को इलाज कराने में बहुत लाभ हुआ है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, समृद्धि योजना आदि विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर पात्रों को लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में उद्यमी उद्यम लगाने से डरते थे लेकिन योगी जी की सरकार में वह बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में विरोधी दलों की सरकार में 05 वर्षों में मात्र 27 करोड़ पौधे लगाए जबकि अभी 09 जुलाई 2025 को ही 37.21 करोड़ पौधे एक ही दिन में प्रदेश में लगाए गए, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के राज में महिलाओं ने प्रगति की है उन्हें रोजगार मिला है व वह आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 6.5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी। 60 हजार से अधिक पुलिस में भर्तियां हुई अभी और 30 हजार भर्तियां होनी है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश विकसित होंगे और उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तब कहा था कि मेरी सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानो व युवाओं को समर्पित सरकार रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी जो कहा वह करके भी दिखाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चार करोड़ से अधिक घर बनाए गए, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए,

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत 10 करोड़ 30 लाख से अधिक गैस के सिलेंडर निशुल्क दिए गए, 05 लाख रुपए तक के निशुल्क इलाज की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड के माध्यम से की गई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की। 55 करोड़ से अधिक जनधन खाता खोले गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में बिचौलियों की व्यवस्था को समाप्त किया। अब योजनान्तर्गत दी जाने वाले धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते हुए पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी की साहसिक नेतृत्व क्षमता के चलते ही देश का सपूत अभिनंदन दुश्मन देश से वापस आया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से मोदी जी ने दुश्मन देश को बताया कि दो चुटकी सिंदूर की कीमत क्या होती है और इसका पूरा श्रेय उन्होंने

कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह को दिया और नारी सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान व शान है। वर्ष 2047 में भारत विकसित देश होगा इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें। विकसित देश आज भारत की ओर देखते हैं यह भारत की बढ़ती साख का नतीजा है। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले देश के अमर वीर शहीदो, क्रांतिकारी, महिलाओं व युवाओं को नमन कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि देश को आजादी बड़े संघर्षों व बलिदानों के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को हम विभाजन विभीषिका दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि

आजादी के समय लोगों ने विभाजन विभीषिका का दंश झेला है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों व क्रांतिकारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जो हम बोलते हैं वह ब्रह्मांड में गूंजता है। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो तो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत एक विकसित राष्ट्र होगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदेश के वन मंत्री सदर विधायक जिला अध्यक्ष वन्य जनप्रतिनिधियों ने डायट परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 के अंतर्गत पौधारोपण किया। कार्यक्रम उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री व प्रदेश के राज्यमंत्री अन्य जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु व देश प्रेम की भावना उत्पन्न करने के लिए निकली गई मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पहले प्रदेश के वन राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार ने परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा। उन्होंने परिसर में ध्वजारोहण किया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसावां की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गान, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय म्याऊं की छात्राओं द्वारा गीत पर प्रस्तुति, सिंगुलर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देश के छक्के छुड़ा दे हम हैं इंडिया वाले गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय की छात्रा शगुन शर्मा ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुति दी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा झलक जोशी ने गीत प्रस्तुत किया। सृष्टि ने भी कार्यक्रम किया। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा व उसकी प्रशंसा की।
जिलाधिकारी अवनीश राय व अन्य अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को बुके देकर उनका स्वागत किया। डीएम ने केन्द्रीय व प्रदेश के राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम उपरान्त राष्ट्रगान भी हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, चेयरमैन सहकारी बैंक जे0के0 सक्सेना, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक व जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी, अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह






