सम्भल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया,हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और बाबा महाकाल की भव्य आरती की गई।,हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा,आयोजकों ने महाआरती का विशेष आयोजन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

यूपी के जनपद सम्भल में उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में चंदौसी चौराहे पर 24 नवंबर की हिंसा के बाद अब एक सुखद और भक्तिभाव से भरा दृश्य सामने आया। जहां शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। माहौल में भक्ति की गूंज उस समय और तेज़ हो गई जब बाबा महाकाल की भव्य आरती डमरू बजाकर की गई,हर ओर ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंज उठे और पूरा इलाका आस्था में डूब

गया,आयोजकों ने महाआरती का विशेष आयोजन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देखें इस भक्ति से सराबोर आयोजन की कुछ खास तस्वीरें।”देश, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। आरती के दौरान जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






