
कस्बे के विकास को शासन से मिलेगा अतिरिक्त बजट
विकास को शासन से मिलेगी तीन करोड़ की रशि
सड़कें, पार्क, यात्री शेड, पथप्रकाश व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं में होगा इजाफा

दहगवां। सहसवान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत दहगवां को शासन ने आदर्श नगर पंचायत घोषित किया है नगर की आबादी लगभग वीस हजार है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से मिले आदर्श नगर पंचायत के दर्जे के बाद दहगवां में नागरिक सुविधाएं बढ़ेंगी। शासन से विकास कार्यों को अलग से बजट मिलेगा।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने नगर पंचायत दहगवां को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को 17=5=2025 को प्रस्ताव नगर विकास मंत्रालय के साथ ही शासन को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए दहगवां को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की। उनके प्रयास रंग लाए और पं दीनदयाल

उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत जाना योजना अंतर्गत नगर पंचायत दहगवां के विकास को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दे दिया।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गुरुबार को इस बारे में बताया कि दहगवां उनका पैतृक गांव है जहाँ पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता ने उनको दहगवां के विकास को नगर पंचायत को शासन ने आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिये एक पत्र दिया था साथ ही एक पत्र जिलाधिकारी को दिया था जिसके बाद सदर विधायक का प्रयास रंग लाया ।

श्री गुप्ता ने बताया कि अब दहगवां में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए शासन से जल्द ही अतिरिक्त बजट मिलेगा। उस धनराशि से कस्बे का सौंदर्यीकरण होगा। नीट-एंड क्लीन बनाने को मुख्य मार्ग पर फुटपाथ भी बनेगा। साथ ही जिन मोहल्लों में पक्की सड़के नहीं हैं, उनका निर्माण कराया जाएगा। रात के समय कस्बे में अंधेरा न रहे इसके लिए पथप्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।
