बदायूं । भारतीय किसान यूनियन असली ने तहसील सदर में हरीश पटेल की अध्यक्षता में किसानों मजदूरों की समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत की गई।
हरीश पटेल ने कहा कि पंजाब एंड सिंध बैंक किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक वर्ष में दो बार ब्याज पर ब्याज लेकर किसानों को लूट रही है जबकि भारतीय स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक आफ बडौदा एचडीएफसी बैंक किसानों से क्रेडिट कार्ड पर वर्ष में एक बार ही ब्याज लगते है। जिसकी शिकायत 23 फरवरी 2024 को जिलाधिकारी की गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई शीघ्र कार्रवाई कराई जाए नहीं तो संगठन पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में यूरिया डीएपी खाद की भारी किल्लत झेल रहा है किसानों को समितियो,प्राइवेट खाद की दुकानों पर लगेज के नाम पर लूट रहा है और यूरिया खाद 280 रुपए से लेकर 300 में बेची जा रही है। डीएपी 1450 से 1550 रुपए में बेची जा रही है।
सरकार देश के अन्नदाता को बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। तहसील अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा जल जीवन मिशन के तहत टंकियां का निर्माण कार्य हो रहा है लेकिन पीएनसी कंपनी के ठेकेदार सीमेंट सरिया बदरपुर आम जनता को बेच रहे हैं बिना मानक के कार्य किया जा रहा हैं और आए दिन टंकियां गिरने की खबर प्रकाशित हो हो रही हैं ।
ठेकेदार के खिलाफ अति शीघ्र कार्रवाई कराई जाए जिससे मानक के अनुसार कार्य किया जाए।
जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने पंचायत में कहा कि गांव-गांव वर्षा का पानी भरा हुआ है इस गंदे पानी से बदबू आ रही है और मच्छर पैदा हो रहा है जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई ग्रामीण मलेरिया बुखार से प्रभावित होने लगे है शीघ्र ही मच्छरों की दवा का छिड़काव होना चाहिए जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि दादी की रसोई के निकट पेट्रोल पंप के सामने रोड टूटा हुआ है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऑटो , ई रिक्शा पलट जाती है जनता घायल हो रही है पीडब्ल्यूडी के द्वारा रोड की शीघ् मरम्मत कराई जाए जिससे हादसा ना हो आवारा से किसानों की फसल बर्बाद होने से बचाई जाए प्रशासन जल्द ही इसका समाधान निकाले।
केपीएस राठौर ने स्मार्ट मीटर का विरोध कर कहा विद्युत विभाग मनमानी तरीके से मजदूर किसानों की जेब पर डाका डाल रहा है उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल मर्ज न किए जाएं और न ही उन्हें बंद कराया जाए नहीं तो रोजी-रोटी शिक्षा के बिना मजदूर किसान मर जाएगा। राठौर ने कहा कि शिकायती पत्र अथवा ज्ञापन पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है उन्हें कचरे की टोकरी में फेंक दिया जाता है।
संचालन जसवीर यादव एडवोकेट ने किया।हरीश पटेल, प्रताप सिंह, पप्पू मौर्य ,सूरजपाल सिंह, अशोक पटेल बेला, जसवीर यादव, अखिलेश गुप्ता, कमल गुप्ता, महिपाल वर्मा, हरबंस पटेल, सूर्य प्रताप यादव, प्रदीप कुमार, शायर भाई, नवीन अंसारी,कल्लू वाल्मीकि, राजेश भैया, पूनम गुप्ता आदि लोग रहे।

रिपोर्टर-भगवानदास