बदायूं।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ चौकी इंचार्ज मनवीर सिंह यादव के मां रातरानी उर्फ ज्ञानदेवी (70 वर्ष) की 11 अगस्त की देर रात घर में चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। दरोगा की मां का हत्या आरोपी

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया था। एनकाउंटर के बाद हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी चौकसी कलिए दो सिपाहियों को तैनात किया गया था।दो सिपाही हथकड़ी बेड में बांधकर बगल के बेड पर सो गए हिस्ट्रीशीटर हथकड़ी को हाथ से

निकलकर रविवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से भाग निकला। उसे दो सिपाहियों की अभिरक्षा में अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया था।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने लापरवाही करने वाले सिपाही धर्मेंद्र व कुशहर को तत्काल निलंबित कर दिया है।

एसएसपी आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने लापरवाही बरतने पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी सिपाहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है। वहीं, एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीसी कैमरे की जांच की है। डॉक्टर व मरीज व तीमारदारों से हिस्ट्रीशीटर व सिपाहियों की गतिविधि की जानकारी जुटाई है। एसएसपी ने धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत छह टीमें लगाई है।

Oplus_131072