खैरथल-तिजारा। 11 अगस्त बाबा मोहन राम के तीन दिवसीय मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए रविवार को लगभग 45 किलो मिलावटी घी जप्त कर मौके पर ही नष्ट किया।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार के दिशा-निर्देश में विभाग की टीम ने मेले के आसपास स्थित दुकानों एवं मिठाई विक्रेताओं की जांच की। टीम ने स्थाई और अस्थाई

दुकानों पर पहुंचकर मिठाई एवं घी के नमूने लिए और व्यापारियों से मिलावटी उत्पाद न बेचने की अपील की।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार, महिपाल सिंह, सुभाष यादव और रमेश मौजूद रहे। विभाग की ओर से बताया गया कि मेले की अवधि में

निगरानी और नमूनीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






