
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कार्यवाही के किया अंतिम संस्कार
कुंवर गांव ।थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी प्रेमपाल सिंह उम्र 50 वर्ष शुक्रवार शाम को रक्षाबंधन त्योहार पर घरेलू सामान साप्ताहिक बाजार कासिमपुर से वाइक पर सामान लेकर घर लौट रहे थे जहां गांव बाबट और बल्लिया बीच मार्ग पर नीलगाय ने

टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्रेमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उनकी मौत हो गई घटना से परिवार में रक्षाबंधन का त्यौहार के मौके पर कोहराम मचा हुआ है परिजनों ने विना पोस्टमार्टम कार्यवाही के अंतिम संस्कार कर दिया मृतक की बहिन की घटना से पहले मृतक भाई से राखी वांधने आने की वात चीत हुई थी लेकिन वहिन को क्या पता था कि रक्षाबंधन वाले दिन वह भाई की कलाई में हमेशा हमेशा के लिए राखी नहीं वांध सकेगी मृतक के शव पर विलाप करते समय बहन यह ही बात दोहरा रही थी जिनको सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही थी।

इस संबंध में ग्राम प्रधान विजय बहादुर ने वताया कि वाइक सवार युवक की नीलगाय की टक्कर लगने से मौत हो गई थी स्वजनो ने विना पोस्टमार्टम कार्यवाही के अंतिम संस्कार कर दिया स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने इनकार कर दिया था।





