संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा हयातनगर थाना क्षेत्र की सरायतरीन पुलिस चौकी पर बड़ा ऐक्शन देखने को मिला है, जिसमें एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा हयात

नगर थाना क्षेत्र की सरायतरीन पुलिस चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सहित सभी पुलिसकर्मियों को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है, यह कार्रवाई सीओ आलोक कुमार भाटी सम्भल की जांच रिपोर्ट के आधार पर जनहित में की गई है,लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी सुधीर कुमार के अलावा हेड कांस्टेबल तेज सिंह, विकास चौधरी, कांस्टेबल विश्वास चौधरी, मोहित तोमर, अक्षय पुंडीर, अरुण कुमार चौधरी, हिमांशु चौधरी और रितेंद्र

चौधरी शामिल हैं,एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया हयात नगर थाना क्षेत्र की सराय तरीन पुलिस चौकी स्टाफ का जनता के प्रति आचरण अनुशासनहीन और असंवेदनशील पाया गया है ,जिसके चलते यह कड़ा कदम उठाना जरूरी हो गया है ,वहीं पूरी सराय तरीन पुलिस चौकी के एक साथ लाइन हाजिर किए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है,लोगों का कहना

है कि पुलिस को जनता के हितों की रक्षा करनी चाहिए, न कि उनका शोषण,यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि प्रशासन अब लापरवाह और अनुचित आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगा,पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति ईमानदार, संवेदनशील और जिम्मेदार होना चाहिए।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट


Oplus_131072