भिवाड़ी यादव समाज द्वारा आयोजित “श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” आज नगीना गार्डन में आयोजित किया जायेगा, जिसमें मुख्य अतिथि अलवर सांसद एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, अध्यक्षता महंत बालक नाथ, विधायक तिजारा एवं प्रदेश एवं क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान के समस्त जनप्रतिनिधि एवं समस्त यदुवंशी क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

अध्यक्ष सत्यवीर यादव एवं महासचिव सुभाष यादव ने बताया कार्यक्रम से पूर्व संध्या सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने हेतु समस्त पदाधिकारीयों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभा के दौरान अध्यक्ष सत्यवीर यादव, महासचिव सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष कमलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर यादव, सुभाष यादव, राजबीर यादव बिट्टू, उपाध्यक्ष विक्रम यादव, राजेश यादव थानेदार, विजय यादव, राजेश यादव, अनूप यादव, प्रचारमंत्री पवन खानपुरिया, सचिव महिपाल यादव, नरवंत यादव, सदस्य लोकेश यादव, मास्टर राजपाल यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072