संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, अनुकृति शर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद सम्भल में

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना धनारी पुलिस व सर्विलांस,एसओजी की संयुक्त टीम ने सामूहिक चेकिंग के दौरान नकली देशी घी 923 लीटर, बनाने के

उपकरण, भारी मात्रा में रैपर व पैकिंग की सामग्री के साथ ,5 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






