सम्भल । तराई किसान यूनियन की सम्भल के ग्राम सैफ खा सराय सम्भल में मोहम्मद नदीम किदवई प्रधान के यहाँ पर एक किसान माह पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह विर्क ने

किसानों को संबोधित किया। जिसमें किसानों की अनेकों समस्याओं पर चर्चा की गई और डबल इंजन की सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की।
मुख्य मांगे जैसे:-

-MSP की गारंटी कानून C2+50 % फ़ार्मूले के साथ-स्मार्ट मीटर पर पुर्ण रोक होनी चाहिए-किसानों की आय दुगनी होनी चाहिए-किसानों की पुर्ण रूप से कर्जा माफ़ी होनी चाहिए-कृषि उपकरणों पर पुर्ण रूप से जीएसटी को खत्म करें सरकार।

-बिजली विभाग की अनियमित लूट मार को रोका जाए-बिजली की आपूर्ति हर जगह और सभी के लिए उपलब्ध होनी चाहिए, और यह लगातार और विश्वसनीय होनी चाहिए-कृषि बीज़ और खाद DAP की कला बाजारी बंद होनी चाहिए-सरकारी खाद विक्रेता के पास खाद की मात्रा पूरी होनी चाहिए,-यूरिया खाद के साथ निजी

विक्रेता द्वारा अतिरिक्त सामग्री बेचना एक अवैध व्यवहार है। इस व्यवहार को रोकने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए,किसान पंचायत में मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क, प्रदेश अध्यक्ष खालिद पाशा, प्रदेश मुख्य सचिव रफी खान, प्रदेश महामंत्री नवील

अहमद, मंडल अध्यक्ष आमिर प्रधान, जिला अध्यक्ष मोहम्मद नदीम खान, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद नदीम किदवई, वीरेंद्र गुप्ता, अजय कुमार, हाजी जर्रार, रजा खान, कालीम खान, मेहदी हसन, नवीन कुमार, मुजफ्फर खान, वसीम, सदाकत हुसैन, बाबु प्रधान, मुबीन, जुनैद, जमीर, शफीक मंसुरी, तालिब पधान, धिरेंद्र यादब, प्रेमपाल यादब, इब्राहिम खान नदीम पाशा, खलील खान आदि मौजूद रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






