सहसवान:-सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव लवेदपुर में दबंगों द्वारा पड़ोसी के मकान की बुनियाद में पानी भरने से दीवार गिर गई। पीड़ित जसराम यादव ने बताया कि उनके पड़ोसी पप्पू यादव दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए

दिन लड़ाई-झगड़े पर उतारू रहते हैं।जसराम के अनुसार, उनके मकान के बगल में धान का खेत है जिसमें पप्पू यादव लगातार पानी भर रहे थे। इससे मकान की बुनियाद कमजोर हो रही थी। जसराम ने कई

बार इसकी शिकायत की, लेकिन पप्पू यादव ने ध्यान नहीं दिया।शिकायत करने पर पप्पू यादव अपने परिजनों के साथ लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए। लगातार पानी भरने से बीती रात जसराम की मकान की दीवार गिर गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।पीड़ित ने

सहसवान कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।