
जिला बदायूं के तहसील सहसवान क्षेत्र के
गांव उस्मानपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रोड पर धरना प्रदर्शन किया किसानों को नहीं मिल पा रही उचित रेट पर यूरिया आक्रोशित होकर किसान अड़े रहे दुकानों पर दुकानदार शटर गिरा कर

दुकानों को छोड़कर भाग गए । भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 2 दिन से दुकानों के सामने जमे रहे। किसानों की मांग कृषि जिलाअधिकारी ने पहुंचकर

आश्वासन देते हुए कहा है कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है हम आपके साथ हैं आपको उचित रेट पर

यूरिया नहीं मिलता है तो हमें फोन करके बताना ओवर रेट की जांच कराएंगे और किसानों को उचित रेट में यूरिया दिलवाएंगे। आश्वासन मिलने पर किसान यूनियन

के कार्यकर्ता अपने-अपने घर चले गए अब देखना यह है कि किसानों को यूरिया खाद मिल पाएगा या फिर इसी तरीके से किसान परेशान होता नजर आएगा।