भिवाड़ी। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के सीपुर निवासी अजीत (34 वर्ष), पुत्र जगदीश प्रसाद, की आज सुबह एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अजीत भिवाड़ी में बक्सी लिमिटेड, कहरानी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, सुबह से हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था। अजीत अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी रास्ते में एक खुले मैनहोल में बाइक सहित गिर गया। इस हादसे में उसके सिर में

गंभीर चोट लगी। आनन-फानन में उसे ओम हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल, भिवाड़ी रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अजीत की शादी को 8 साल हो चुके थे और उसके दो बच्चे हैं—एक 6 वर्षीय बेटा और एक 3 वर्षीय बेटी। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मैनहोल खुला होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा





