कोटकासिम।राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उप शाखा कोटकासिम में दुलीचंद सैनी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रेखा यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में संगठन द्वारा झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के राजकीय

उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलोदी हादसे में मृतक छात्रों के परिजनों हेतु एक-एक करोड रुपए सहायता राशि एवं परिजनों को स्थाई सरकारी नौकरी देने व घटना की न्यायिक जांच तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों/संस्थाओं के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई प्रदेश के सभी राज्य के विद्यालयों की सुरक्षा जांच प्रमाण पत्र J.En,A.En के अभियंताओं से प्राप्त करने,शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप राज्य बजट का न्यूनतम 6% शिक्षा पर खर्च करने,विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित व पर्याप्त कक्षा कक्षों का निर्माण सुनिश्चित करने एवं निलंबित

अध्यापकों के बहाली की मांग की।इस अवसर पर विनोद कुमार माजरा( जिला अध्यक्ष)श्यामलाल (सभाअध्यक्ष)प्रवीण कुमार (कोषाध्यक्ष) सुबह पाल सैनी अध्यापक,गजेंद्र वर्मा अध्यापक, राहुल वर्मा वरिष्ठ अध्यापक, देवीलाल अध्यापक,रविंद्र BCI,पवन कुमार अध्यापक, परमेश कुमार शारीरिक शिक्षक, रणजीत सिंह, सुरेश कुमार ,रघुवीर सिंह (ब्लॉक अध्यक्षतिजारा) गौरी शंकर,सीताराम सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072