बदायूं।बिनावर विद्युत केंद्र पर अधीक्षण अभियंता के आदेश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी गई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी को लिखित पत्र भेजा तथा क्षेत्र में बीते शाम से ही 24 घंटे

सप्लाई शुरू कर दी गई। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह व सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी दर्जनों कार्यकर्ता धरना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा किसानों के संघर्ष की जीत हुई

है वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह ने कहा किसान अपनी मांग के लिए खुद संघर्ष करें इस जीत के लिए किसानों की तरक्की होगी क्षेत्र में विद्युत कटौती से किसान की फसलें चौपट हो रही है
उन्होंने ने कहा किसान बुरे हालतों से गुजर रहा है विद्युत व्यवस्था खराब होने से दो-तीन घंटे विद्युत सप्लाई मिल रही थी जिसको लेकर आंदोलन किया था वह सफल हो गया है।

Oplus_0


ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी ने कहा विद्युत केंद्र बिनावर का विस्तार होना चाहिए यह क्षेत्र वासियों के लिए जीवन दान होगा इसलिए अब इसके विस्तार के लिए आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी
इधर कल शनिवार के दोपहर को एमडी विद्युत मध्यांचल के लिए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल

उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने अधीक्षण अभियंता अधिशासी अभियंता जिला अधिकारी के लिए लेटर जारी करते हुए कहा कि किसानों की विद्युत समस्या का हल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। पत्र जारी होते ही प्रशासन में खलबली मच गई और शाम को ही लखनऊ मुख्यालय से एक महीने तक लगातार 24 घंटे विद्युत सप्लाई जारी रहेगी। इस बात पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने धरना समाप्त कर दिया है।

Oplus_131072