
बिल्सी:-बीती रात आई तेज बारिश व हबा के झोंके के चलते छत पर सो रहे युवक की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस्लामनगर थाना क्षेत्र गांव गढ़ी

खानपुर निवासी पान सिंह पुत्र लखपती सिंह (38) रोज की तरह अपने मकान की छत पर सो रहे थे। तभी अचानक आई तेज बारिश व हवा के चलते पान सिंह हड़बड़ाकर छत से उठे और नीचे जाने लगे।इसी दौरान

पैर फिसलने से पान सिंह जमीन पर आ गिरे जिससे पान सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे परिजनों ने कुछ नीचे गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर जाकर देखा तो पान सिंह मृत्य अवस्था में पड़े हुए थे। पान सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।







