नंदी महाराज की मूर्ति का कान खंडित होने पर की गई कुछ असामाजिक तत्वों द्धारा भ्रम फैला माहौल बिगाड़ने की कोशिश हयात नगर थाने पहुँच मंदिर के जिम्मेदार लोगों ने लिखित में दी सही जानकारी,भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करते समय टूटा नंदी महाराज का कान

यूपी के जनपद सम्भल में हयातनगर थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर परिसर स्थित शंभू नाथ प्राचीन शिव मंदिर स्थापित नंदी की मूर्ती खंडित कर देने की खबर को लेकर क्षेत्र में फैल रही तरह तरह की अफवाहों को लेकर मंदिर के सेवक शभुनाथ ने थाने पर पहुँच लिखित में सूचना दी जिसमे मोहन लाल,राहुल कुमार, ममता, संजीव गुप्ता, सहित अन्य लोगो के हस्ताक्षर थे,लिखित में दिए गए

प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया गया कि बीते बुधवार को मंदिर में भक्तों द्वारा किये गए जलाभिषेक के चलते काफी भीड़ थी जिस कारण मंदिर में रखी नंदी महाराज की मूर्ति का कान टूट गया है। जो किसी व्यक्ति द्वारा जान पूछ कर नही तोड़ा गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072