अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में सिपाही ने महिला सिपाही को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत देखते हुए दोनों को ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के अवंतिका नगर में गजरौला थाने में तैनात मेघा नमक महिला सिपाही किराए पर रहती है यही पास ही में अमरोहा जनपद के सैद नगली कस्बे में डायल 112 पर तैनात सिपाही मनोज शर्मा भी किराये पर रहता था जो फिलहाल सैदनगली थाना क्षेत्र में रह रहा है।रविवार देर शाम सिपाही मनोज शर्मा तमंचा लेकर सिपाही मेघा के कमरे पर पहुंचा और मेघा को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही ग़जरौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल सिपाहियों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों की हालत नाजुक देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमरोहा सुनीति ने घटनास्थल का मुआयना किया ओर पूरी जानकारी हासिल की।घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि महिला सिपाही गजरौला थाना में जबकि आरोपी सिपाही मनोज डायल 112 में सैदनगली कस्बे में तैनात है। किसी बात को लेकर सिपाही ने तमंचे से महिला सिपाही को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर घायल कर दिया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और दोनों ही मुरादाबाद में भर्ती है।

By Monika