
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व पांच जुलाई से मालवीय आवास गृह पर निरंतर शांतिपूर्वक धरना चल रहा है।शासन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय स्तर पर जब समाधान नहीं हुआ तो मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति

के लिए पत्र भेजकर न्याय का मांग की हैं। उन्होंने कहा एक दर्जन से अधिक गांवों का रास्ता हैदराबाद गांव से होकर गुजरता है इस रास्ते को भूमाफिया पक्का रास्ता नहीं बनने दे रहे हैं। अड़चन डालकर रास्ते को रोकने की कोशिश नाकाम कर रहे हैं।
तहसील बिल्सी ब्लॉक सहसवान के गांव हैदराबाद का रास्ता एक अगस्त तक नहीं खुला तो किसान आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे।

मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने सोमवार को मालवीय आवास पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दुखित मन से कह रहा हूं। हैदराबाद गांव का रास्ता पक्का बनाने तक संघर्ष करूंगा लेकिन मुझे प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण मन व्यथित हो रहा है। एक अगस्त तक रास्ता का निर्माण नहीं कराया गया तो मैं इसी जगह पर अंतिम जीवन लीला समाप्त कर लूंगा। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति व महामहिम मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट तथा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के लिए पत्र भेजा हैं।

अगर न्याय नहीं मिलता है तो मैं आत्मदाह कर लूंगा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दर्जनों पदाधिकारी मालवीय आवास गृह धरना स्थल पर पहुंचे। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व जिला उपाध्यक्ष पंडित रामकुमार शर्मा, वरिष्ठ नेता अजब सिंह राजपूत, इरफान अली राकेश यादव, कृपाल यादव, नन्हे सक्सेना, विरासत हुसैन, सेवाराम, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, नसरीन बेगम, नेम सिंह समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।







