
बदायूं। सहसवान ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत के मजरा में लाखों की लागत से सामुदायिक शौचालय बना हुआ है जहां गांव के एक दबंग व्यक्ति ने मक्का का गोदाम बना रखा है दबंग व्यक्ति के आगे ग्राम प्रधान नतमस्तक है। जिसकी वजह से ग्रामीण खुले में शौच करने के लिए मजबूर है।

जिले में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ब्लॉक सहसवान क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराह बघौली माजरा जाटव नगला में सामुदायिक शौचालय बना हुआ है वह सामुदायिक शौचालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा हैं। स्वच्छ भारत मिशन अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीण आज भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण

तेजी से किया गया था इसका उद्देश्य था कि हर नागरिक को शौच की मूलभूत सुविधा मिले और खुले में शौच की प्रथा समाप्त हो लेकिन आज भी कई गांवों में शौचालय उपयोग लायक नहीं जो चोक की स्थिति में हैं। लाखों के बजट से बना सामुदायिक शौचालय सुचारू रूप से नहीं चल रहा है इसका फायदा उठाते हुए गांव के दबंग व्यक्ति ने उसे मक्का का गोदाम बना रखा है शासन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
प्रधान सराह बघौली मनोज कुमार ने बताया सामुदायिक शौचालय चोक हो गया है अधिकारियों का कहना है सर्वे हो चुका है जब फंड आएगा तभी सही होगा जिसकी सभी अधिकारियों को जानकारी है। अगर किसी ने मक्का भर दी है तो दिखवाता हूं।






