Oplus_131072

संभल। यूपी के जनपद सम्भल में घटना का विवरण दिनांक 22.05.2021 को थाना नखासा पर वादिनी रेखा पत्नी दीपक निवासी ग्राम रिठाली थाना नखासा जनपद सम्भल की तहरीरी सूचना वादिनी के पति दीपक उर्फ टीटू पुत्र इन्दल को नशे की हालत में वादिनी के देवर आकाश पुत्र इन्दल द्वारा गंडासे से गला काटकर हत्या कर देना के सम्बन्ध में थाना नखासा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया

,ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने व अपराधियों के विरूद्ध न्यायालय में पैरवी कर अधिकाधिक सजा कराये जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा अभियोग चिन्हित कर जनपद सम्भल के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी गण व समस्त थाना प्रभारियों को पैरवी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद सम्भल को आवन्टित चिन्हित अभियोग मु0अ0सं0 226/2021 थाना नखासा बनाम आकाश को न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आजीवन कारावास व 25 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट