बदायूं। एसएसपी कार्यालय के बाहर एक महिला ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है। उसने अपने पति व ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसपी देहात ने आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


मूसाझाग थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी निशा बुधवार सुबह 11 बजे एसएसपी कार्यालय परिसर पहुंची। यहां उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जिससे पुलिस कर्मियों में खलबली फैल गई। पुलिस कर्मियों ने उसे आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां समय से इलाज मिलने पर उसकी जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महिला ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

निशा ने अपने पति मुशर्रफ और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मूसाझाग थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बच्चे के जन्म के बाद से ही ससुराल के लोग उसे पति के साथ नहीं रहने दे रहे हैं। ससुराल वालों ने मेरी तलाक भी करवा दी है।

Oplus_131072

You missed